हेल्लो सभी को, दोस्तों जैसा की हम सबको पता है आजकल जो ये शादी समारोह का प्रोग्राम चल रहा है वहां पर जब कोई मटर पनीर की सब्जी खाकर आता है तो उसे घर आने के बाद फिर वहीँ सब्जी घर में बनाने की सूझने लग जाती है. लेकिन इसमें मुश्किल ये है की इस मटर पनीर की सब्जी को कोई भी घर पर आसानी से बना नही सकता है. मेरा मतलब बना तो सकता है लेकिन इतना स्वादिष्ट नही बना पाता है जितना की शादी और होटल में खाने को मिलती है.
क्योंकि हम सब जानते है मटर पनीर की सब्जी आपको हर किसी शादी और होटल या रेस्टोरेंट में खाने को आसानी से मिल जाती है. इसलिए दोस्तों आप चिंता मत करो आपकी सुनीता दीदी आपके साथ है. और मैं आपको घर पर ही स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने की विधि बताउंगी. लेकिन जरूरी है की निचे जो मैं आपको सामग्री बताउंगी वो आप पूरी डालोगे.
क्योंकि अगर आपने कोई भी सामग्री मिस कर दी तो आपका स्वाद बिगड़ सकता है. अब आपको तो पता ही है हमारे घर पर आए दिन कोई न कोई मेहमान आते ही रहते है और कभी आपने मेरे द्वारा बताई गयी ये Matar paneer ki sabji खिला दी तो यकीन मानना की वो मेहमान आपके घर फिर से जल्द लौट के जरूर आएगा. तो चलिए अब तारीफों के पुल बांधना बंद करते है और Matar Paneer Kaise Banaen के बारें में विस्तार से जानते है.
मटर पनीर बनाने की सामग्री-
दोस्तों Matar paneer banane ki recipe जानने से पहले आपको पहले ये तय करना होगा की आपको कितने लोगों के लिए ये सब्जी बनानी है. क्योंकि हम आपको यहाँ आपके घर में मौजूद 10 व्यक्तियों के लिए ये सब्जी बनाने की सामग्री लिखवा रहे है. इसलिए जरूरी है की आप अपने हिसाब से इसमें भाग देकर मटर पनीर बनाने की सामग्री को कम या ज्यादा कर सकती है, सामग्री के नाम इस प्रकार है:
- पनीर- 500 ग्राम
- हरी मटर- 2 कप
- प्याज़- 4
- टमाटर- 6
- अदरक- 50 ग्राम
- लहसुन- 50 ग्राम
- तीखी हरी मिर्च- 2
- तेल- 5 चमच
- पानी- 2 कप
- हरा धनिया- 20 ग्राम
- काजू- 100 ग्राम (टुकड़े)
मटर पनीर मसाला-
अब बारी आती है सब्जी में तड़का देने वाले मसालों की तो दोस्तों आपको इसके लिए अगर वैसा ही स्वाद लेना है जैसा की होटल या रेस्टोरेंट में लिया था तो आपको ये सब मसले लेकर आने होंगे:
- जीरा- 2 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- हींग- चुटकी भर
- हल्दी पाउडर- 3 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी-2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
मटर पनीर बनाने की विधि-
चलिए दोस्तों अब जब आप अपने पास उपर बताई गयी सामग्री और मसाले लाकर रख लेते है तो सीधा किचन की ओर प्रस्थान करियें, क्योंकि अब हमको इस स्वादिष्ट सब्जी को बिना कोई देर किए एकदम स्वादिष्ट रूप से बनाना है. लेकिन इसके लिए जरूरी है की मैं आपको जो “मटर पनीर बनाने की विधि” बता रही हूँ उसे आप ध्यान से पढ़कर ही कोई चीज अपनी सब्जी में डाले. अगर आपसे कोई भी गलती हुई तो समझ लेना की आपकी सब्जी वैसी नही बनेगी जैसा की आप चाह रही हो.
- सामग्री को तैयार करें-
ये आपका सबसे पहला स्टेप है इसमें आपको सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लेना है. इसके बाद हरी मटर को धोकर अलग रख लें. और फिर प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को काट लें. और इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. तथा लगे हाथ ही टमाटर और हरी मिर्च को भी पीसकर अलग पेस्ट तैयार कर लें.
- कढ़ाई गैस पर करें-
अब जब आपने उपरोक्त सामग्री को बताये अनुसार काट-पिट लिया है तो अब आपको एक कड़ाही को लेकर गैस पर गर्म करने में लगा देना है. और साथ में ही 6 बड़े चम्मच तेल को गर्म करना है. और इसमें जीरा, हींग और तेज पता बताये अनुसार डाले. इसके बाद ध्यान रखें की जीरा चटकने तक पकने दें इससे पहले आप गैस को बंद न करें वरना जीरा कच्चा रह सकता है.
- प्याज का पेस्ट भूनें-
इसके बाद दोस्तों जो आपने प्याज का पेस्ट तैयार किया था उसे अब आप कढ़ाई में डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहे. और फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1–2 मिनट भूनें, और तब तक भुने जब तक कच्ची गंध खत्म न हो जाए.
- टमाटर और मसाले पकाएं-
अब जब आपने प्याज का पेस्ट डालकर भुन लिया है तो अगला स्टेप आपका टमाटर और मसाले का आता है. तो आपको अब करना ये है की टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल देना है. और साथ में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक (स्वादअनुसार) मिला लेना है. फिर इसे धीमी आंच में लगभग 10 मिनट तक पकाना है. ध्यान रहे की इन्हें तब तक पकाना है जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
- मटर डाले पकाएं-
अब इसके बाद आपको जो मटर के दाने है उनको कढ़ाई में डाल देना है और साथ में 2 कप पानी के भी जोड़ देने है. तथा अब कढ़ाई के ऊपर आपको एक प्लेट ढककर इसे धीमी आंच में पकाना जारी रखना है. ऐसा आप अगले 10 मिनट तक कर सकती है. इसके बाद आपको प्लेट हटाकर देखना है की मटर के दाने फूटने लगे है या नहीं. क्योंकि अगर फुट रहे है तो समझ लीजिए की आपकी सब्जी पक गयी है. इसके अलावा थोड़ा हार्ड है तो अभी और पकने के लिए रखें रहें. और समय-समय पर जांच करते रहे.
- पनीर डाले-
अब दोस्तों आपको जब मटर के दाने फूटने जैसा फील हो रहा है तो तुरंत अब बिना कोई देर किए जो आपने पनीर के टुकड़े किए थे उनको इस सब्जी में डाल देना है. और अब पूरी सब्जी को अच्छे से मिला लेना है. क्योंकि जब आप अच्छे से मिलाओगे तो एक तो सब्जी थोड़ी ठंडी होगी और साथ में पनीर की गहराई में सब्जी का मसाला चला जाएगा. जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा. इसलिए अब आपको फिर से कढ़ाई को धीमी आंच देनी है और अगले 5 मिनट तक सब्जी को लगातार चम्मच से हिलाते रहना है.
- मटर पनीर मसाला-
अब आपने सब्जी को अगले 5 मिनट तक ढंग से फिर से पका लिया है तो अब आपका अंतिम काम है की अब आप गरम मसाला, कसूरी मेथी और काजू को डाल दें. और फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर 1–2 मिनट पकाएं. फिर आप अपने गैस को एकदम बंद कर दें. क्योंकि दोस्तों अब आपकी जो स्वादिष्ट सब्जी है वो बनकर अब तैयार है. अब जल्द से जल्द इसे थाली में परोसने की तैयारी करें. क्योंकि ऐसी स्वादिष्ट सब्जी बनने के बाद किसी से भी ज्यादा देर तक बिना खाए रहा नही जाता है.
Note- अगर आप Matar paneer ki sabji बनाने के लिए मेरे द्वारा बताई गयी पूरी विधि को ठीक से अप्लाई करते है तो आप सब्जी का असली स्वाद ले सकते है. इसलिए जरूरी है की आपको किसी भी चीज में कंजूसी नही करनी है और साथ में जब तक सब्जी बनकर पूरी न हो जाए तब तक आपको कढ़ाई से दूर नही जाना है. क्योंकि अधिक देर तक फालतू में पकाने इत्यादि से सब्जी का स्वाद बिगड़ सकता है.
उम्मीद करती हूँ की इस विधि को जानकर आपका Matar paneer kaise banaen का सवाल हमेशा के लिए सॉल्व हो जाएगा. और अगर आपने घर पर इस सब्जी को मेरे बताये अनुसार बनाया है तो कृपया मुझे अपना रिव्यु कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर दें. इससे मैं आपके लिए भविष्य में भी और अधिक सब्जी बनाने की ट्रिक्स सांझा कर सकूंगी.



